फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार समेत अन्य बीमारियों के पहुंचे तीन हजार से अधिक मरीज

विज्ञापन
धरपा पीएचसी में लगे आरोग्य मेले में जांच करवाते बुजुर्ग। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा देहात/चोला/पहासू। जिले में रविवार को 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। आरोग्य मेले में वायरल बुखार समेत अन्य बीमारियों के तीन हजार से अधिक मरीजों ने पहुंच परामर्श लिया। इस दौरान बुखार के करीब 894 मरीजों को परामर्श दिया गया। साथ ही बुखार के 18 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया गया। वहीं, चोला पीएचसी से चिकित्सक डेढ़ बजे करीब चली गईं तो धरपा पीएचसी पर जलभराव से होकर मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

पहासू क्षेत्र के गांव बनैल स्थित पीएचसी पर दोपहर एक बजे करीब चिकित्सक यश शर्मा मरीजों को परामर्श देते मिले। प्रेमपाल ने बताया कि खांसी होने पर चिकित्सक से दवा ली है। एक बजे तक मेले में 20 मरीजों को परामर्श दिया गया। जिसमें बुखार के छह, सर्दी-जुकाम के सात, चर्मरोग के पांच व सांस के दो मरीज रहे।
खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव धरपा स्थित पीएचसी में डेढ़ बजे करीब डॉ. ललित मरीजों को परामर्श देते मिले। परामर्श लेने से पूर्व मरीजों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। मयंक ने बताया कि बुखार होने पर परामर्श लेने आया हूं। परिसर में पानी भरा होने पर लकड़ी की सीढ़ी का सहारा लेना पड़ा। मेले में बुखार व खांसी के 10, त्वचा रोग के पांच, एआरवी के छह व दो अन्य बीमारी के मरीज रहे।
विज्ञापन

उधर, चोला पीएचसी पर डेढ़ बजे करीब चिकित्सक की कुर्सी खाली मिली। पूछने पर उनके घर चले जाने की बात अन्य स्टाफ ने कही। इस दौरान फार्मासिस्ट वीरेंद्र सिंह ने मरीजों को परामर्श दिया। आदित्य ने बताया कि बहन रूबी को एआरवी लगवाने के लिए आया हूं। मेले में करीब 28 मरीजों को परामर्श दिया गया। वैर चिकित्सा प्रभारी डॉ. सचिन भाटी ने बताया कि समय से पहले चिकित्सक चली गई है तो मामले की जांच करवा कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, नगर के सरायधारी, शास्त्री नगर, बीसा कॉलोनी स्थित गिरधारी नगर नगरीय पीएचसी समेत अन्य पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में सभी जगह अधिकांश मरीज बुखार के रहे। सभी जगह मरीजों को मलेरिया, टाइफाइड, शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की सुविधा दी गई। इसके अलावा खांसी, उल्टी, एलर्जी, हड्डी रोग, दंत रोग व नेत्र रोग आदि बीमारियों के रोगी शामिल रहे।

कोट
जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेले में तीन हजार से अधिक मरीजों को परामर्श एवं दवा वितरित करने के साथ जांच की सुविधा दी गई। आरोग्य में वायरल बुखार के मरीज भी शामिल रहे। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें