बुलंदशहर। जिला अस्पताल में बाहरी लोगों द्वारा एआरवी लगाने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने सीएमओ से शिकायत की। नोडल अधिकारी ने मामले में सीएमएस को अवगत कराया। सीएमएस ने फार्मासिस्ट को चेतावनी दी है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 150 के करीब लोग एआरवी लगवाने आते हैं। इन सभी को एआरवी लगाने की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट को दी गई है। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे फार्मासिस्ट कक्ष में नहीं थे, उनकी जगह प्रशिक्षु बैठे हुए थे।
पीड़ित शिवम का आरोप है कि उनके भाई को कुत्ते ने काट लिया था। जिसका गहरा जख्म होने पर कक्ष में गया तो अभद्रता की गई। जिसकी शिकायत फोन पर सीएमओ से की गई। नोडल अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि सुबह एक मरीज का फोन आया था। एआरएस खत्म हो गया है।
फार्मासिस्ट जिला कारागार में गया हुआ था। भविष्य में फार्मासिस्ट को मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रभारी सीएसएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि बाहरी युवकों के बैठने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। फार्मासिस्ट को भी सख्त चेतावनी दी है।