फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, छांव में बैठे किशोर को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर कैलावन गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिससे पेड़ टूट गया। छांव में बैठे किशोर को रौंदते हुए कार पलट गई। गंभीर रूप से घायल किशोर की उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

सलेमपुर निवासी मनोज कुमार ने जानकारी दी कि उनका बेटा गर्वेश उर्फ लविश (15) कैलावन के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। लौटते समय तेज धूप के कारण वह गांव जाने के लिए किसी वाहन के इंतजार में श्मशान घाट के गेट के सामने नीम के पेड़ की छांव में बैठ गया।
इसी दौरान मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर बुलंदशहर की ओर से तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर लगते ही पेड़ उखड़ गया और 3 हिस्सों में टूट गया। कार गर्वेश को रौंदते हुए सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल गर्वेश को तत्काल शिकारपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय बुलंदशहर रेफर कर दिया। उपचार के लिए बुलंदशहर ले जाते समय रास्ते में ही गर्वेश की मौत हो गई। वहीं, कार चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। मृतक गर्वेश उर्फ लविश सलेमपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। उसकी असामयिक मौत से परिवार में मातम छा गया। हादसे को लेकर गांव में भी शोक छाया हुआ है। सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कार को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
रिश्तेदारी में जा रहे कर्मी की सड़क हादसे में मौत

फोटो समाचार

-अहमदगढ़-दारापुर मार्ग पर हुआ हादसा

अहमदगढ़। रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार कर्मी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिवार में शोक छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी पंकज ने बताया कि उनके भाई नरेंद्र 24 वर्ष शनिवार की देर शाम से अहमदगढ़ में रिश्तेदारी में जा रहे थे। अहमदगढ़-दारापुर मार्ग पर उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी शिकारपुर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीएचसी पहुंचे परिजन शव को देखते ही बिलख उठे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पंकज ने बताया कि नरेंद्र नोएडा में निजी कंपनी में कार्य करते थे। वह अविवाहित थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें