फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 9 पॉटरी फैक्ट्रियां सील

Fri, 06 May 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
factories - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रदूषण फैलाने वाली नगर की पॉटरियों पर दूसरे दिन भी ताला बंदी की कार्रवाई की गई। शुक्रवार को नौ फैक्ट्रियों को सील किया गया। बृहस्पतिवार को 8 फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर एसडीएम और प्रदूषण विभाग के अफसरों ने यह कार्रवाई की। अब बाकी बची 34 फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की जाएगी।   गौरतलब है कि मानकों से अधिक प्रदूषण फैला रही पॉटरी फैक्ट्रियों की जांच के बाद 51 पॉटरी फैक्ट्रियों में प्रदूषण की मात्रा मानक से अधिक पाई गई।

एनजीटी ने इन 51 फैक्ट्री संचालकों को फैक्ट्री बंद करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को भी कार्रवाई करते हुए 9 और फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की गई। एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नईम, नौरंग, एसएस, एसके, इंटरनेशनल सिरेमिक, पवन, उमेश उद्योग समेत नौ फैक्ट्रियों को फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया है। अन्य 34 फैक्ट्रियों पर शनिवार को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें