खुर्जा। रमजान के पवित्र महीने में तरावीह की नमाज पूरी होने पर मिठाई बांटने के लिए दुकानदारों पर विशेष ऑर्डर आ रहे हैं। इसमें अलग-अलग मिठाइयों के गिफ्ट पैकेट या छोटे डिब्बे तैयार हो रहे हैं। वहीं, इफ्तारी के दौरान भी मिठाइयों की मांग बढ़ रही है।
दुकानदार मोहित शर्मा ने बताया कि रमजान में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। अलग-अलग मिठाइयों के ऑर्डर आ रहे हैं। इसमें रस मलाई, इमरती, गुजिया, रसगुल्ला, कलाकंद और अन्य मिठाई की डिमांड है। इसके अलावा रमजान में तरावीह की नमाज पूरी होने के बाद भी मस्जिदों में मिठाई बांटी जाएगी। इसके लिए आकर्षक पैकेट और डिब्बे तैयार किए जा रहे हैं।
आर्डर के अनुसार 400 से 450 ग्राम के मेवावटी, स्पेशल बूंदी लड्डू, बेसन के लड्डू, गुजिया, खुरचन आदि मिठाई शामिल हैं। दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि शाम के वक्त रोजा इफ्तार के समय मिठाइयों के पैकेट की काफी डिमांड रहती है। ऐसे में मिठाई तैयार करने के लिए पांच से छह घंटे पहले ही कारीगर जुट जाते हैं।