फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विपक्ष बोला अंतरिम बजट में भी जनता से धोखा, सत्ता पक्ष ने सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बृहस्पतिवार को पेश किए गए अंतरिम बजट को विपक्ष ने विफल बताया है। विपक्षी दलों के पदाधिकारियों का कहना है कि चुनाव से पहले केंद्र सरकार के बजट ने दिखा दिया कि सरकार को जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है। जबकि भाजपा के पदाधिकारियों ने इस बजट को जनता के हित का बजट बताया है।
विज्ञापन



बोले जिलाध्यक्ष
देश के जरूरत के साथ लोगों के हितों को भी ध्यान में रखते हुए अंतरिम बजट पेश किया गया है। इस बजट से सभी वर्गों को एक समान समझते हुए उनके लिए घोषाएं की गई हैं। एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगेंगे तो उन्हें बिजली का बिल जमा करने के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी। - विकास चौहान, जिलाध्यक्ष, भाजपा

-

केंद्र सरकार के बजट में जनता के लिए कुछ भी नहीं है। सरकार केवल खोखले वादे करती है, लेकिन जनता के लिए काम नहीं किया जा रहा है। बजट में युवाओं को रोजगार, किसानों की फसल का मूल्य बढ़ाने, जीएसटी के सरलीकरण के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। इससे जनता मायूस है। - कमल राजन, जिलाध्यक्ष, बसपा
विज्ञापन


-

भाजपा का कोई भी बजट विकास के लिए नहीं रहा, कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वह व्यर्थ है। भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। जो फिर कभी नहीं टूटेगा। ये भाजपा का विदाई बजट है। - मतलूब अली, जिलाध्यक्ष, सपा
-

किसानों को सस्ती खाद, दवाई, बीज के साथ फसल समर्थन मूल्य बढ़ाने की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने इस बार भी किसानों के साथ धोखा किया है। सरकार लगातार किसानों के लिए वादे करते हुए उन्हें वोट बैंक के तौर पर प्रयोग कर रही है। जनता चुनाव में इसका जबाव अवश्य देगी। - पंकज प्रधान, जिलाध्यक्ष, रालोद
-
बजट से साफ है कि सरकार रेलवे समेत अन्य देश की संपत्तियों को बेचने में लगी हुई है। सरकार का उद्देश्य है कि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जाए। किसानों को राहत देने के लिए कोई स्कीम नहीं शुरू की गई है। न ही किसानों की फसल की खरीद के लिए कोई व्यवस्था की गई है। - राकेश भाटी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
-

मेरे विचार से बजट में महंगाई, शिक्षा, किसान और बेरोजगारी अहम मुद्दा होना चाहिए था। जिसके बारे में बजट में कुछ भी नही है। इसमें किसान की आय बढ़ाने के साथ बेरोजगारों को रोजगार के साधन व मंहगाई को कम करने की योजना शामिल करनी चाहिए थी। भाजपा ने अपना चुनावी बजट जारी किया है। - शैलेंद्र सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें