फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: केवाईसी के लिए 30 जून तक का माैका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि इस कार्य को पूरा करने के लिए उपभोक्ताओं को 30 जून तक का मौका दिया जा रहा है। इसके बाद तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। ई-केवाईसी न कराने पर राशन वितरण से वंचित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में छह लाख से अधिक राशन कार्ड धारक हैं। इनसे करीब 25 लाख लोग जुड़े हुए हैं। अभी तक 15 लाख से अधिक लोगों ने ई-केवाईसी करवाई है। जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी 30 जून तक पूरी नहीं होगी, उन्हें जुलाई से राशन वितरण की सूची से बाहर किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें