फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक 10 मिनट पर चल रही बस, फिर भी मारामारी

Mon, 21 Mar 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
होली के मद्देनजर यात्रियों को परेशानी ना हो। इसके लिए रोडवेज निगम की बसों का प्रत्येक दस मिनट पर संचालन हो रहा है। बावजूद इसके यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही और वह छतों पर सफर करने को मजबूर हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण डग्गामार वाहन भी सड़क पर उजर आए हैं और वह मुंहमांगा किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


  होली पर रोडवेज निगम ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सभी 100 बसों का संचालन किया हुआ है। इनमें से 50 बसों का संचालन दिल्ली से विभिन्न जनपदों को किया जा रहा है जबकि शेष बसों का संचालन नगर के रोडवेज बस अड्डे से मेरठ, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, जयपुर, बदायूं, बरेली, कानपुर और लखनऊ सहित अन्य जनपदों को किया जा रहा है। 
विज्ञापन


एआरएम एसपी सिंह का कहना है कि बसों का संचालन 28 मार्च तक जारी रहेगा। बसों के संचालन पर अफसर नजर रखे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें