फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 जुलाई तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए परास्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर व संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित सभी पीजी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 जुलाई तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि छात्र-छात्राएं सीसीएसयू की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिशन 2026-27 लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक छात्र-छात्राएं सीसीएसयू की आधिकारिक वेबसाइट ccsuweb.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए 130 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। एक पंजीकरण के माध्यम से अभ्यर्थी अधिकतम तीन पाठ्यक्रमों, महाविद्यालयों या विश्वविद्यालय परिसर विभागों का चयन कर सकेंगे। विवि परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के लिए एक साथ आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समयावधि में पात्र अभ्यर्थियों की वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची तैयार कर आरक्षण नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी। सीसीएसयू ने महाविद्यालयों को केवल उन्हीं पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं जिनमें उन्हें सत्र 2026-27 के लिए विधिवत संबद्धता प्राप्त है। बिना संबद्धता लिए गए प्रवेश मान्य नहीं होंगे। इसकी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीसीएसयू की ओर से निर्धारित तिथि तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें