फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नगर के एक हजार लोगों को तीन दिन से नहीं मिला पीने का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बिजली का खंभा लगाने के दौरान कर्मचारियों ने पेयजल लाइन तोड़ दी। जिसके चलते करीब एक हजार लोगों को तीन दिन से पेयजल की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि तीन दिन में लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने पाइप लाइन को ठीक नहीं कराया है।
विज्ञापन


शास्त्री नगर काॅलोनी में तीन दिन पहले बिजली निगम की ओर से नए खंभे लगाए जा रहे थे। शास्त्री नगर के कच्चे दगड़े के पास खंभा लगाने के लिए मशीन से गड्ढा खोदा तो पेयजल लाइन टूट गई। इसके बाद भी बिजली निगम के कर्मचारी खंभा लगाकर चले गए। आसपास के लोगों ने नगर पालिका में शिकायत भी की लेकिन पेयजल लाइन को नहीं जोड़ा गया। तीन दिन से पेयजल सप्लाई न मिलने के कारण आसपास के लोग सबमर्सिबल व हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हैं। नगर पालिका एई अमित गौतम ने बताया कि पाइप लाइन ठीक कराने के लिए बिजली निगम एक्सईएन को पत्र लिखा है। जल्द ही पाइप लाइन ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें