बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने सत्र 2025-26 में स्नातक और परास्नातक के प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत समर्थ पोर्टल पर शुक्रवार 16 जनवरी तक शेष परीक्षार्थी अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। सीसीएसयू की ओर से फार्म भरने से वंचित छात्र-छात्राओं को यह अंतिम मौका दिया गया है।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि विद्यार्थी शुक्रवार तक अपना फार्म भर सकते हैं। समर्थ पोर्टल पर छात्र नए एनरोलमेंट नंबर का उपयोग करके ही फॉर्म भरेंगे। परीक्षा फॉर्म सीसीएसयू की वेबसाइट http://ccsuniversity.samar th.edu.in पर उपलब्ध है। परीक्षा शुल्क जमा करने की अवधि 17 से 22 जनवरी तक निर्धारित की गई है।
कॉलेजों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म का सत्यापन 24 जनवरी तक पूरा करना होगा जबकि नॉमिनल रोल सहित सभी फॉर्म 27 जनवरी तक सीसीएसयू के परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराने होंगे। बताया कि इसके बाद फार्म भरने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र 25 जनवरी को जारी किए जाएंगे। परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू होंगी।