फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रेलर और डीजल के टैंकर की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
खुर्जा एनएच 34 स्थित ग्राम ईसनपुर कट के पास हुए सड़क हादसे के बाद गाटर से लदे ट्रेलर के केबिन म
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


- एनएच 34 पर अरनिया थाना क्षेत्र में ईसनपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह हुआ हादसा

- टायर पंचर होने के कारण हाईवे पर खड़ा था डीजल का टैंकर, पीछे से टकराया गार्डर से लदा ट्रेलर

- दो घंटे तक केबिन में फंसा रहा ट्रेलर चालक, उपचार दौरान तोड़ा दम
- कैंटर पलटने से हाईवे पर फैला डीजल

संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। थाना अरनिया क्षेत्र के ईसनपुर गांव के निकट एनएच-34 पर बृहस्पतिवार को एक टायर पंचर होने के कारण डीजल का टैंकर हाईवे पर खड़ा था। इसके पीछे गार्डर से लदा ट्रेलर टकराया और डीजल का कैंटर पलट गया। वहीं, टक्कर के बाद ट्रेलर हाईवे किनारे कच्चे रास्ते पर उतरा और दुकान के बाहर लगी दीवार से टकरा गया। इसमें ट्रेलर का केबिन दब गया, जिसमें चालक फंस गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। अस्पताल में उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया और टैंकर चालक व परिचालक घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर डीजल फैल गया।

ईसनपुर गांव निवासी देव ने बताया कि उनका एनएच-34 पर गांव के बाहर ही कार्यालय है। बृहस्पतिवार सुबह जब वह कार्यालय से पास में स्थित दुकान पर सामान लेने गए थे। तभी सुबह करीब नौ बजे हाईवे पर तेज धमाके के साथ अलीगढ़ की ओर से आ रहे डीजल के टैंकर के पिछले वाले दो टायरों में पंचर हो गया। इसके बाद चालक ने टैंकर को वहीं रोक दिया। इसके बाद परिचालक मथुरा निवासी सौरभ और चालक महेश टैंकर के टायर बदलने लगे।
विज्ञापन

तभी करीब साढ़े नौ बजे पीछे से तेज रफ्तार में गार्डर से लदा 22 टायरा ट्रेलर आया और टैंकर में टक्कर मार दी। टैंकर दाईं ओर डिवाइडर की तरफ पलट गया और सौरभ व महेश घायल हो गए। वहीं, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे उतर गया और दुकानों के बाहर लगी दीवारों से टकरा गया। इसमें ट्रेलर के केबिन गार्डर और दीवार के बीच में दब गया और चालक बिहार के गोपालगंज निवासी अंकित गुप्ता उसके अंदर फंस गया।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पहले आई एंबुलेंस सौरभ व महेश को लेकर जटिया अस्पताल पहुंची, लेकिन ट्रेलर चालक अंकित केबिन में ही फंसा रहा। उसको निकालने के लिए पुलिस टीम, एनएचएआई राहत कार्य टीम और स्थानीय ग्रामीण जुट गए। स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण पुलिस ने गैस कटर की मदद से केबिन के लोहे को काटा।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला गया और जटिया अस्पताल भेजा जहां से घायल अंकित को कैलाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां करीब एक घंटे के उपचार के बाद चालक अंकित ने दम तोड़ दिया।

-
परिचालक के कट गए हाथ व पैर, हालत गंभीर:-
प्रत्यक्षदर्शी देव ने बताया कि जब टैंकर परिचालक सौरभ टायर बदल रहा था, तभी पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमें उसके हाथ व पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, जटिया अस्पताल के ईएमओ डॉ. एसके इंदु ने बताया कि जब घायल सौरभ को अस्पताल लाया गया तो देखा गया कि उसका दायां हाथ व बायां पैर का पंजा कट चुका था। उसकी हालत गंभीर थी तो उसको हायर सेंटर रेफर किया गया।
-
सड़क पर फैल गया था डीजल, लोगों में बढ़ गई थी दहशत :-
हादसे के बाद टैंकर पलट गया था और उसमें से डीजल बहने लगा था। इसको लेकर लोगों में डर बैठ गया। वहीं, पुलिस ने सावधानी बरतते हुए हाईवे पर आने वाले वाहनों को विपरीत दिशा में भेजना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर डायवर्जन रहा। पुलिसकर्मी तैनात रहने से जाम की समस्या नहीं बनी।
विज्ञापन

-
कोट :-
गार्डर से लदा ट्रेलर झारखंड से हरियाणा की ओर जा रहा था और टैंकर मथुरा से हापुड़ के सिंभावली जा रहा था। दोनों की टक्कर के बाद ट्रेलर चालक अंकित गुप्ता की मौत हो गई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें