फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नाैकरी का झांसा देकर ठगे डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। कस्बा के मोहल्ला बोहरान निवासी ग्रामीण से बेटे की नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने करीब एक साल पहले आरोपी को रुपये दिए थे। अभी तक उनके बेटे की नौकरी नहीं लगी है। अब आरोपी रुपये मांगने पर धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला बोहरान निवासी प्रेमपाल ने बताया कि अगस्त 2024 को उनका संपर्क कमौना गांव निवासी इब्बन खां से हुआ। आरोप है कि इब्बन खां ने बताया था कि वह अलीगढ़ विश्वविद्यालय में नौकरी करता है।
वहीं उनके पुत्र राजकुमार की नौकरी लगवा देगा। इसके लिए इब्बन खां ने पीड़ित से तीन लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने तीन लाख रुपये नहीं होने की बात कही तो आरोपी इब्बन खां ने डेढ़ लाख रुपये देने के लिए कहा। इस पर पीड़ित ने रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर अक्टूबर 2024 में 80 हजार रुपये नकदी और 69,500 रुपये इब्बन खां की ओर से बताए गए नंबर पर ऑनलाइन भेज दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में इब्बन खां पर धोखाधड़ी और रुपये ठगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें