फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: करवाचौथ के दिन बुजुर्ग दंपती ने गंगा तट पर जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
रामघाट गंगा तट पर दंपति के जहरीला पदार्थ सेवन करने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी करत
विज्ञापन
नरौरा/अतरौली। घरेलू कलह के चलते रिश्तों में घुले जहर ने करवा चौथ जैसे पवित्र पर्व पर एक बुजुर्ग दंपती की जान ले ली। गृह क्लेश से तंग अतरौली के दंपती ने शुक्रवार की सुबह बुलंदशहर के रामघाट गंगा तट पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को बुजुर्ग पूरन सिंह (72) मृत मिले, जबकि अचेत वृद्धा चमेली देवी (70) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


रामघाट थाना प्रभारी के अनुसार अलीगढ़ जनपद के अतरौली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बढ़ेरा गांव के पूरन सिंह सुबह करीब आठ बजे अपनी पत्नी चमेली देवी को गंगा स्नान के बहाने घर से लेकर आए थे। रामघाट पहुंचकर दोनों ने पहले गंगा स्नान किया, फिर गंगा तट से पहले बाजार के पास एकांत में एक मंदिर में गए। आशंका है कि वहीं दोनों ने एक साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस को मौके से जहर के तीन पैकेट मिले, जिनमें से दो खाली थे।
थाना प्रभारी ने प्राथमिक जांच में संभावना जताई कि पहले चमेली देवी को जहर दिया गया, फिर पूरन सिंह ने खुद जहर खाया। जहर के सेवन से दोनों की हालत बिगड़ी और वे अचेत होकर वहीं गिर पड़े। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को पूरन सिंह मृत अवस्था में मिले। गंभीर रूप से अचेत चमेली देवी को तत्काल सीएचसी भेजा गया। वहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया, मगर उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

खबर पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि परिवार में आए दिन किसी न किसी बात पर नोकझोंक होती रहती थी। शुक्रवार की सुबह भी परिवार में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पूरन सिंह पत्नी को लेकर घर से गंगा स्नान के लिए जाने की बात कहकर निकल गए थे। पूरन सिंह के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि चमेली देवी का शव परिजन बिना पोस्टमार्टम के घर ले गए थे।


एक साथ खत्म की जीवन यात्रा

वृद्ध दंपती के एक साथ आत्महत्या का कदम उठाना कई सवाल खड़े करता है। हालांकि, परिजनों ने रोजमर्रा की नोकझोंक की बात कही है लेकिन इस उम्र में भी एक-दूसरे का हाथ न छोड़ने का यह फैसला दिखाता है कि वे किसी बड़ी मजबूरी या हताशा में थे। पूरन सिंह का पत्नी को गंगा स्नान के बहाने ले जाना और फिर एकांत स्थान पर जहर खाना यह संकेत देता है कि शायद दोनों ने मिलकर ही जीवन समाप्त करने का अंतिम निर्णय लिया था।


मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। वृद्ध के शव का बुलंदशहर में पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला गृह क्लेश के चलते आत्महत्या किए जाने का सामने आ रहा है। उनके पास से जहरीले पदार्थ के खाली पाउच भी मिले हैं।
- डाॅ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात बुलंदशहर।





गंगा नहाने के बाद मंदिर में किया जलाभिषेक

मुहम्मदपुर बढ़ेरा बुलंदशहर की सीमा से सटा अलीगढ़ जिले का अखिरी गांव है। इसके बाद बुलंदशहर का जरगवां और उसके बाद रामघाट कस्बा है। ग्रामीणों व परिजनों के अनुसार दोनों बुजुर्ग घर से अपने कपड़े लेकर गंगा नहाने गए थे। गांव से रामघाट रोड तक पैदल पहुंचे और वहां से टेंपो में बैठकर करीब 10 किलोमीटर दूर गंगा घाट तक पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी गांव महेरा के कृष्णा चौधरी, हरिओम, कुंवरपुर के पप्पू सिंह ने बताया कि दंपती ने पहले गंगा स्नान किया। कपड़े पहनने के बाद घाट से पहले बाजार के पास ही बने मंदिर में जलाभिषेक किया।



झगड़ा होने पर गुस्से में गए थे घर से, मचा कोहराम

गांव मोहम्मदपुर बढ़ेरा गांव के लोग कह रहे हैं कि दोनों सुबह गुस्से में घर से गए थे। पेशे से मजदूर पूरन सिंह का इकलौता बेटा अशोक गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। बेटी पुष्पा जवां के गांव खुर्द खेड़ा में ब्याही हैं। गांव में वे पत्नी चमेली के अलावा पुत्रवधू राजकुमारी, नाती विद्या सागर, निर्भय और नातिन कृष्णा संग रहते थे। एक नातिन का भी विवाह हो चुका है। परिजनों के मुताबिक बुजुर्ग दंपती में अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार सुबह भी उनमें कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें