फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्निवल के अंतिम दिन उमड़ी भीड़, किया एन्जॉय

Tue, 30 May 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
का‌र्निवल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अगले साल आने का वादा लेकर नुमाइश ग्राउंड में चल रहा अमर उजाला बुलंदशहर कार्निवल का सोमवार को शानदार समापन हुआ। लोगों ने समापन के दिन कार्निवल को जमकर एन्जॉय किया। समापन के दिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।

अमर उजाला और मुरादाबाद ट्रेड फेयर के सौजन्य से आयोजित कार्निवल का समापन ट्रेड फेयर के प्रेसिडेंट रॉबिन अग्रवाल ने गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। समापन के मौके पर उन्होंने कार्निवल में आए सभी दुकानदारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


वहीं, समापन के दिन बड़ी संख्या में लोग कार्निवाल में उमड़े। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। बच्चों ने कार्निवल के अंतिम दिन झूलों, वाटर वोट, सॉफ्टी आदि का खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन

युवाओं ने भी कार्निवल के अंतिम दिन लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने डांस की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।  प्रेसिडेंट रॉबिन अग्रवाल, सोनू और अमन ने समापन के मौके पर आए आगुंतकों का आभार व्यक्त किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें