फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

विज्ञापन
नरौरा के गांधी घाट पर शरद पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर/अहार/डिबाई/नरौरा। जिले में मंगलवार को शरद पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। हर-हर गंगे के जयकारों से घाट गूंजते रहे। अनूपशहर, अहार, कर्णवास और नरौरा स्थित गंगा घाटों पर जिले के अलावा अन्य जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गरीबों, ब्राह्मणों को दान-पुण्य कर और मंदिरों में पहुंच कर भोग लगाया।
विज्ञापन


शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन स्नान करने से भगवान शिव और श्रीकृष्ण की विशेष कृपा बरसती है। इस मान्यता के चलते अनूपशहर, अहार, कर्णवास और नरौरा गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। कई जगह भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मनौतियां मांगीं। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने मां गंगा का दूध से अभिषेक किया।
अनूपशहर के बबस्टरगंज घाट, बाबा मस्तराम घाट, गंगा पुल पर एवं कच्चे घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद गंगा तट पर स्थित मंदिरों में पूजन किया। श्रद्धालुओं ने पितरों की पूजा और पिंडदान भी किया। इस दौरान अनूपशहर के गंगा घाटों पर गोताखोर और नाव तैनात रहीं। इसी तरह का कर्णवास और नरौरा के राजघाट और रामघाट में भी गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ कर भोग लगाया। वहीं दूसरी ओर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सभी गंगा घाटों पर पुलिस तैनात रही।

नरौरा के गांधी घाट पर शरद पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें