बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के शाहदरा-साहिबाबाद स्टेशनों के मध्य पुल की री-गर्डरिंग कार्य के चलते ट्रेनों को निरस्त, आंशिक रूप से निरस्त व मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है। खुर्जा-शकूरबस्ती समेत 11 ट्रेन दिल्ली की जगह गाजियाबाद तक संचालित होगी। ऐसे में यात्रियों को 13 व 14 दिसंबर को दिल्ली तक की यात्रा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 64582 दिल्ली-हाथरस किला 13 दिसंबर को व गाड़ी संख्या 64581 हाथरस किला-दिल्ली 14 दिसंबर को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 64103 अलीगढ़-दिल्ली, गाड़ी संख्या 64104 दिल्ली-दनकौर ट्रेन 14 दिसंबर को गाजियाबाद तक ही चलेगी। गाड़ी संख्या 64101 अलीगढ़-दिल्ली, गाड़ी संख्या 64111 खुर्जा-शकूरबस्ती 14 दिसंबर को गाजियाबाद तक चलेगी। गाड़ी संख्या 64152 दिल्ली-अलीगढ़ 14 दिसंबर को गाजियाबाद स्टेशन से चलेगी और दिल्ली-गाजियाबाद के मध्य निरस्त रहेगी।
डाउन में गाड़ी संख्या 12312 कालका-हावड़ा 13 दिसंबर को व गाड़ी संख्या 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार जंक्शन 14 दिसंबर को दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी। इसका दिल्ली-शाहदरा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। अप में गाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर व गाड़ी संख्या 15743 बालुरघाट-भटिंडा ट्रेन 12 दिसंबर को शाहदरा व दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। खुर्जा जंक्शन पर इन सभी ट्रेनों का ठहराव है।