फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Masjid: मस्जिद के अंदर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी, बेटे ने लगाया ये आरोप

Fri, 15 Jul 2022 09:45 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

मोहल्ला शेखपैन में स्थित मस्जिद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य लोग भाग गए। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि रंजिश के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
मस्जिद में पहुंची पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखपैन में स्थित मस्जिद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य लोग भाग गए। वहीं, जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


मोहल्ला शेखपैन बाड़ा निवासी इदरीश (65) पुत्र अब्दुल गफूर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मोहल्ला स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। इसी दौरान पांच से छह लोग भी मस्जिद में आ गए। तभी उसमें से एक व्यक्ति ने इदरीश पर गोलियां बरसा दीं। 

इसमें एक गोली इदरीश की छाती और एक दाहिने हाथ में लगी। इदरीश लहूलुहान अवस्था में वहीं गिर गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मस्जिद से सभी लोग भाग गए। इदरीश के बेटे आस मोहम्मद का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते लोगों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को पोटमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें