फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दिवाली की खरीदारी करने आई वृद्धा की सड़क हादसे में मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। भतीजे के साथ दिवाली की खरीदारी करने आई वृद्धा की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। वहीं भतीजा घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर निवासी शकुंतला (60वर्ष) पत्नी चुम्मन भतीजे सचिन पुत्र गणपत के साथ बाइक से बुधवार की दोपहर चोला बाजार में दीवाली की खरीदारी करने के लिए गई थीं। चोला मार्केट के पास सामने से आ रहे पिकअप चालक ने तेजी, लापरवाही के साथ पिकअप को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शकुंतला गंभीर रूप से, वहीं सचिन मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शकुंतला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी लोक प्रताप ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें