फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वृद्ध दंपती पर पुत्र व पुत्रवधुओं ने किया हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली नगर के गांव मीरपुर खाजपुर निवासी वृद्ध दंपती के पुत्र और पुत्रवधू उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं। पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में बेदखली का मुकदमा भी डाला हुआ है। इसमें फैसला न करने पर आरोपियों ने पीड़ित वृद्ध दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही जबरन उनके खेत पर पहुंच कर फसल भी बर्बाद कर दी। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में गांव मीरपुर खाजपुर निवासी तेजपाल सिंह ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया कि वह 65 वर्षीय बीमार व्यक्ति हैं। उनके दो पुत्र मनवीर, महेंद्र सिंह फौजी और उनकी पत्नियों द्वारा उनकी 18 बीघा जमीन को अपने नाम कराने का दबाव बनाया जा रहा है। आए दिन उनके साथ मारपीट की जाती है। इसके चलते उनके द्वारा दीवानी न्यायालय में बेदखली का मुकदमा डाल रखा है, जो विचाराधीन है। इस मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने के लिए 3 जुलाई 2024 को उनकी पत्नी मुन्नी देवी के साथ मारपीट की गई। इस पर उनके द्वारा नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। 10 नवंबर 2024 को आरोपियों द्वारा उनके खेत पर अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से ट्रैक्टर चला दिया गया। उनके विरोध करने पर आरोपी पुत्र मनवीर एवं महेंद्र सिंह तथा बिन्नामी और नैन सिंह ने जानलेवा हमला कर गाली-गलौज की। पुलिस को बुलाकर एक आरोपी पुत्र को पकड़वा दिया गया। अब आरोपी उनकी हत्या करने की फिराक में लगे हुए हैं। ऐसे में उन्हें जानमाल का खतरा बना हुआ है। नगर पुलिस ने आरोपी पुत्रों समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें