फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान बहिष्कार रोकने मधुपुरा दौड़े अफसर

Sat, 11 Feb 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मधुपुरा गांव में मतदान बहिष्कार और पोलिंग पार्टियों के गांव में नहीं घुसने देने की चेतावनी सुनकर अफसरों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को मतदान के लिए राजी करने शुक्रवार को तहसील के अफसर मधुपुरा गांव पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द डीएम तक पहुंचाने का आश्वसन दिया है।

तब कहीं जाकर ग्रामीण मतदान को राजी हुए। मधुपुरा के ग्रामीणों ने दो दिन पूर्व डीएम को पत्र भेजकर मतदान के बहिष्कार का एलान किया था। मधुपुरा गांव के प्रधान एसपी राना ने बताया कि उनके गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। लिंग रोड न होना, खराब हाल में प्राथमिक विद्यालय, पीने के पानी की समस्या आदि समस्याओं से ग्रामीण जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए ग्रामीण पूर्व में डीएम से कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  तीन दिन पूर्व ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का एलान कर पोलिंग पार्टियों को गांव में नहंी घुसने देने की चेतावनी दी थी। चेतावनी पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार विजय प्रकाश शर्मा, लेखपाल और पुलिस फोर्स संग गांव पहुंचे।

अफसरों ने ग्रामीणों की शिकायतों को जल्द डीएम तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। तब जाकर ग्रामीण मतदान करने का राजी हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें