फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर-कर्मियों ने छोड़े दफ्तर, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Feb 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के एसडीओ पर हुए हमले के विरोध में अफसरों-कर्मियों ने दफ्तर छोड़ दिए। चीफ इंजीनियर के साथ अभियंता संघ प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से वार्ता की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं कारपोरेशन के सभी संगठन एक मंच पर साथ आ गए हैं। कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। देर शाम पुलिस ने हमले के आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को हाइडिल कालोनी में अभियंता संघ, विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन, जेई संघ और विद्युत एंपलॉयज यूनियन के पदाधिकारी एक बैनर तले आ गए।

अभियंता संघ के सचिव शिव कुमार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाए। विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के प्रांतीय नेता गोपाल कृष्ण गौतम ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


जेई संघ के नेता आरसी द्विवेदी और एंपलायज यूनियन के सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो हड़ताल कर दी जाएगी।

वहीं, सोमवार को जनपद आए चीफ इंजीनियर अरविंद राजवेदी के साथ अभियंता संघ का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव से मिला। प्रतिनधिमंडल ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

एसएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, थाना प्रभारी हरीश भदौरिया ने बताया कि दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

एक्सईएन संदीप बंसल, गौरव कुमार, विवेक रोष, धर्मेंद्र कुमार, दयाशंकर गजेन्द्र प्रताप सिंह, अश्विनी बेदी, संजीव तेवतिया, विनोद कुमार, प्रवेश गिरी, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें