फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दुष्कर्म के एक साल बाद वायरल की महिला की अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला स्थित घर में घुसकर दो दोस्तों ने करीब एक साल पहले महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। विरोध और पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने बच्चों की हत्या करने की धमकी दी थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने अब एक साल बाद उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडी चौकी क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति घर से बाहर रहकर नौकरी करता है और वह गांव में बच्चों के साथ रहती है। आरोप है कि करीब एक साल पूर्व पड़ोसी युवक अपने दोस्त के साथ उसके घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि बीते दिनों आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद उसके पति ने भी उसे छोड़ दिया है। एसएसपी ने कोतवाली देहात पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें