फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व तहसीलदार दिलाएंगे ब्लॉक प्रमुख को शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम व तहसीलदार दिलाएंगे ब्लॉक प्रमुख को शपथ
विज्ञापन

बुलंदशहर। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों को मंगलवार को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। शासन से आदेश जारी होने के बाद शपथ ग्रहण के लिए एसडीएम व तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई है। शासन ने सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक शपथ ग्रहण कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद सभी ब्लॉक पर पहली बैठक का भी आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों ने दावा किया है कि कोविड नियमों का पालन कराते हुए शपथ ग्रहण कराई जाएगी। इस दौरान डिबाई ब्लॉक प्रमुख लगातार दूसरी बार शपथ लेंगी तो अन्य 15 ब्लॉक प्रमुख पहली बार शपथ ग्रहण करेंगे। डीपीआरओ प्रीतम सिंह ने बताया कि सभी ब्लॉक पर सात तहसीलदार, सात एसडीएम और दो अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

इन ब्लॉकों पर नवनिर्वाचित प्रमुख लेंगे शपथ -
ब्लॉक ब्लॉक प्रमुख दल
बुलंदशहर सीमा परवीन निर्दलीय
अगौता रेनू चौधरी भाजपा
सिकंदराबाद आशा भाटी निर्दलीय
शिकारपुर पंकज कुमार गौतम भाजपा
बीबीनगर रजनी भाजपा
दानपुर आनंद लोधी निर्दलीय
स्याना ललिता निर्दलीय
लखावटी ईश्वर भाजपा
खुर्जा मोनिका सिंह भाजपा
ऊंचागांव माया शर्मा भाजपा
अनूपशहर अतुल कुमार भाजपा
पहासू दिवारानी भाजपा
डिबाई रेखा भाजपा
गुलावठी नेहा यादव सपा
अरनिया सुरेंद्र भाजपा
जहांगीराबाद संगीता सिंह भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें