फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता, बच्चे होंगे कुपोषण मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीएम के साथ मिलेगा पौष्टिक नाश्ता, बच्चे होंगे कुपोषण मुक्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। केंद्र सरकार अब स्कूलों में एमडीएम के साथ बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए पौष्टिक नाश्ता भी देगी। इसमें नई शिक्षा नीति के तहत मूंगफली और गुड़-चना शामिल हो सकता है। इसका लाभ जनपद के 2399 परिषदीय स्कूल और 250 से अधिक एडेड विद्यालयों के 2.75 लाख छात्रों को मिलेगा।
केंद्र सरकार की ओर से कक्षा आठ तक के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को दोपहर के समय मिड-डे-मील के तहत निशुल्क भोजन दिया जाता है। अब केंद्र सरकार ने जो नई शिक्षा नीति लागू की है, उसमें इस बार काफी बदलाव कर दिए गए हैं। खासकर बेसिक शिक्षा के ढांचे को सुधारने पर ज्यादा बल दिया गया है। सरकार की इस नई नीति में अब मिड-डे मील के साथ बच्चों को सुबह के समय नाश्ता दिया जाएगा। इससे बच्चों का मानसिक विकास होगा और पढ़ाई क्षमता बढ़ेगी। पौष्टिक नाश्ता देने से बच्चों को कुपोषण से भी मुक्त रखा जा सकता है। जनपद की बात करें तो यहां पर बेसिक शिक्षा विभाग के 2399 और माध्यमिक एडेड के कक्षा आठ तक के 250 से अधिक विद्यालय हैं। ऐसे में 2.75 लाख बच्चों को योजना का लाभ मिलेगा। नाश्ते में बच्चों को मूंगफली और चना-गुड़ के साथ कोई फल दिया जा सकता है। इसके अलावा कुपोषित बच्चों के लिए जो पंजीरी पौष्टिक आहार में आती है, इसे भी बच्चों को खिलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति में बच्चों को एमडीएम के साथ सुबह के समय नाश्ता देने की योजना को भी हरी झंडी दी गई है। अब राज्य सरकार से जो आदेश आएंगे, उस पर योजना बनाकर कार्य किया जाएगा। मौजूद समय में विद्यालय बंद हैं। स्कूल खुलने पर इसकी शुरूआत हो सकती है। - अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें