खुर्जा के जटिया महिला अस्पताल में नर्सिंग दिवस मनाते स्वस्थ कर्मी। स्रोत : स्वयं
खुर्जा। जंक्शन मार्ग स्थित महिला अस्पताल में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें अस्पताल के सभी स्टाफ ने एकजुट होकर केक काटा और नर्सों के योगदान को सराहा।
डॉ. शीतल भड़ाना ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। उन्होंने बताया कि विश्व नर्सिंग दिवस की शुरुआत 12 मई 1974 को हुई थी। 12 मई को प्रख्यात नर्स फलोरेंस नाइटिंगल का जन्म हुआ था। उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए इस दिन को विश्व नर्सिग दिवस मनाने को चुना गया था।
उन्होंने सभी नर्सिग स्टाफ को विश्व नर्सिग दिवस की बधाई देते हुए समाज के प्रति सजग रहकर ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि हमारी सेहत को सुनिश्चित करने में जितना योगदान डॉक्टर का होता है उतना ही नर्सों का भी है।