फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब ऑनलाइन बनवा सकेंगे एमएसटी, मिलेगा स्मार्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर डिपो पर मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरु हो गई है। यात्रियों को अब एक स्मार्ट कार्ड मिलेगा। जिसे वह हर माह स्वयं घर बैठे रिचार्ज कर सकेंगे। अभी तक दैनिक यात्रियों को रोडवेज अड्डे पर आकर प्रतिमाह एमएसटी बनवानी पड़ रही थी। अब उन्हें स्मार्ट एमएसटी कार्ड जारी करने की सुविधा शुरू की गई है। जिसे यात्री खुद रिचार्ज कर सकेंगे। डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि ऑनलाइन स्मार्ट एमएसटी बनवाने की सुविधा शुरू कर दी है। स्मार्ट एमएसटी के साथ यात्री को अपना पहचान पत्र साथ रखना होगा। कार्ड का नवीनीकरण और रिचार्ज ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके अलावा ऑफलाइन एमएसटी बनवाने की सुविधा भी जारी रहेगी। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन एमएसटी बनवा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें