फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रोडवेज बस की अब एक सप्ताह पूर्व कर सकेंगे बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। रोडवेज बस की बुकिंग अब लोग निजी बस की तरह आसानी से करवा सकेंगे। बुलंदशहर डिपो ने बस की बुकिंग के लिए प्रक्रिया आसान कर दी है। अब एक माह की जगह एक सप्ताह पूर्व बरात, पिकनिक या किसी अन्य कार्य के लिए लोग बुकिंग करवा सकेंगे। निजी कार्यक्रम के लिए रोडवेज की बुकिंग 400 किमी व 24 घंटे के लिए 27,808 रुपये में की जा सकेगी। इससे काफी लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम एवं अनुबंध की 110 बसें शामिल हैं। इनमें प्रतिदिन 40 से 50 बसों का संचालन लखनऊ, दिल्ली, आगरा, हरिद्वार, अजमेर, हल्द्वानी समेत अन्य रूटों पर होता है। वहीं, निजी बसों की स्थिति सही नहीं रहती है। अब रोडवेज बसों को भी शादी या अन्य कार्यक्रम के लिए डिपो कार्यालय पर आकर बुकिंग करवा सकेंगे। वहीं, पहले यह सुविधा निगम की बसों की बुकिंग करने के लिए एक माह पूर्व सूचना देनी पर मिल रही थी।

बुकिंग के लिए देना होगा प्रार्थना पत्र
शादी या पिकनिक के लिए बस की बुकिंग कराने को एआरएम कार्यालय पर आकर प्रार्थना पत्र देना होगा। इसके साथ ही शादी का कार्ड भी लगाना होगा। बस की बुकिंग 400 किमी आना-जाना हो या कम दूरी होने पर 400 किमी की दूरी के हिसाब से ही रुपये देने होंगे। 400 किमी से अधिक दूरी पर प्रति किलोमीटर 69.52 रुपये देने होंगे। 400 किमी तक के लिए 27,808 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि निजी बस संचालक इतनी दूरी के लिए 30 हजार रुपये से अधिक तक वसूल कर लेते है। डिपो ने यह सुविधा अपनी आय बढ़ाने के लिए की है।
विज्ञापन

Iशादी या पिकनिक आदि के लिए लोग एक माह की जगह अब एक सप्ताह पूर्व रोडवेज बस की बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए एक सप्ताह पूर्व कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देना होगा। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपोI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें