फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब हर ब्लॉक में खुलेंगे पशु औषधि केंद्र, मिलेगी सस्ती दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। भारतीय जन औषधि केंद्र की तर्ज पर अब जिले के पशुपालकों को सस्ते मूल्य पर दवा उपलब्ध कराने के लिए पशु औषधि केंद्र खोले जाएंगे। शासन के आदेश पर इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पशु औषधि केंद्र खोलने के इच्छुक लाभार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। यह योजना पशुपालकों को सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मुहैया कराएगी। इससे बीमार पशुओं के लिए सस्ते दर पर दवा मिलेगी। पशुपालकों को इलाज कराने में सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही महंगी दवाओं के अभाव में इलाज के दौरान मरने वाले पशुओं की संख्या में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र का आवेदन भरने के लिए 5000 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ फार्मासिस्ट का नाम, पंजीकरण विवरण, दुकान के लिए 120 वर्ग फीट स्थान का प्रमाणपत्र और ड्रग सेल लाइसेंस का प्रमाणपत्र देना होगा। इच्छुक लोग htt:// pashuaushadhi.dahd.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें