टिकट नहीं मिलने पर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते समर्थक।
- फोटो : ब्यूरो
मिशन यूपी फतह करने चली भाजपा को बगावत का सामना करना पड़ रहा है। जिले की हर सीट पर बगावत का झंडा बुलंद हो रहा है। टिकट न मिलने से नाराज अनूपशहर के पूर्व विधायक होशियार सिंह ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में समर्थकों के बीच चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।
उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी के एक प्रमुख दल के मुखिया से उनकी बातचीत हो चुकी है। वह इसी पार्टी से अनूपशहर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। शनिवार को इसकी घोषणा हो सकती है। वहीं पूर्व विधायक के समर्थन में जहांगीराबाद चेयरपर्सन नीलम वार्ष्णेय, चेयरपर्सन पति कृष्णकांत वार्ष्णेय और नगर अध्यक्ष रामपाल सिंह लोधी समेत बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने भी बगावत का झंडा बुलंद कर दिया।
सभी ने पूर्व विधायक के आवास पर हुई बैठक में पहुंचकर उन्हें समर्थन देने का एलान कर दिया। माना जा रहा है कि आज इसकी घोषण हो जाएगी कि वह कौन सी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। उनकी मुलाकात वेस्ट यूपी के एक प्रमुख दल के मुखिया से हो चुकी है। माना जा रहा है कि शनिवार को इसकी घोषणा कर दी जाएगी। पूर्व विधायक को जेवर से टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है।