फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 15 और कालोनियों को मिलेगी शहरी सुविधाएं

Thu, 22 Dec 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
पालिका सीमा विस्तार पर मिठाई बांटकर खुशी मनाते भाजपाई। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
वर्षो से अधर में लटके पालिका सीमा विस्तार पर बृहस्पतिवार को केबिनेट ने मंजूरी की मोहर लगा दी। सीमा विस्तार की जानकारी मिलने और 15 और कालोनियों को अब शहरी सुविधाएं मिलने से यहां के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने पालिका क्षेत्र में शामिल होने पर समस्याओं से निजात मिलने की आशा व्यक्त की।
विज्ञापन


वहीं चेयरमैन इंद्रा सैनीने पालिका में आयोजित बैठक में नगरवासियों, शासन का धन्यवाद किया।  भाजपाईयों ने नगर के दनकौर तिराहे पर मिठाई बांटकर पालिका विस्तार पर खुशी कर इजहार किया। वहां पर पिंकी वोहरा, दीपक गौड,बालमुकंद सैन, सुधारानी सैन, डा. प्रदीप दीक्षित सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 पालिका का सीमा विस्तार होने से बुलंदशहर रोड पर एसडीएम कालोनी, टीचर्स कालोनी, कटाखेड़ा, दनकौर रोड पर  शिवनगर कालोनी, सासियावाडा, फरीदपुर मोड, दिल्ली रोड तक गौरखी, आजाद नगर, सलेमपुर रोड, ईदगाह, सचिन ढाबे तक, गुलावठी रोड पर कालापीर कांवरा बाइपास तक, खुर्जा रोड पर टीचर्स कालोनी से कब्रिस्तान तक, जेवर रोड पर गुर्जर कालोनी से शमसान तक का क्षेत्र पालिका क्षेत्र में शामिल हो गए है।
विज्ञापन


वही पालिका के मतदाताओं की संख्या 50 हजार से बढ़कर एक लाख 20 हजार तक होने की संभावना है।

सीमा विस्तार से बढे़ेगी आय
सीमा विस्तार से पालिका की आय एक करोड़ से बढ़कर चार करोड़ तक हो जाएगी। जिससे क्षेत्र से विकास कार्यो में तेजी लाई जाएगी। विकास कार्यो में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।- इंद्रा सैनी,चेयरमैन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें