वर्षो से अधर में लटके पालिका सीमा विस्तार पर बृहस्पतिवार को केबिनेट ने मंजूरी की मोहर लगा दी। सीमा विस्तार की जानकारी मिलने और 15 और कालोनियों को अब शहरी सुविधाएं मिलने से यहां के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने पालिका क्षेत्र में शामिल होने पर समस्याओं से निजात मिलने की आशा व्यक्त की।
वहीं चेयरमैन इंद्रा सैनीने पालिका में आयोजित बैठक में नगरवासियों, शासन का धन्यवाद किया। भाजपाईयों ने नगर के दनकौर तिराहे पर मिठाई बांटकर पालिका विस्तार पर खुशी कर इजहार किया। वहां पर पिंकी वोहरा, दीपक गौड,बालमुकंद सैन, सुधारानी सैन, डा. प्रदीप दीक्षित सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पालिका का सीमा विस्तार होने से बुलंदशहर रोड पर एसडीएम कालोनी, टीचर्स कालोनी, कटाखेड़ा, दनकौर रोड पर शिवनगर कालोनी, सासियावाडा, फरीदपुर मोड, दिल्ली रोड तक गौरखी, आजाद नगर, सलेमपुर रोड, ईदगाह, सचिन ढाबे तक, गुलावठी रोड पर कालापीर कांवरा बाइपास तक, खुर्जा रोड पर टीचर्स कालोनी से कब्रिस्तान तक, जेवर रोड पर गुर्जर कालोनी से शमसान तक का क्षेत्र पालिका क्षेत्र में शामिल हो गए है।
वही पालिका के मतदाताओं की संख्या 50 हजार से बढ़कर एक लाख 20 हजार तक होने की संभावना है।
सीमा विस्तार से बढे़ेगी आय
सीमा विस्तार से पालिका की आय एक करोड़ से बढ़कर चार करोड़ तक हो जाएगी। जिससे क्षेत्र से विकास कार्यो में तेजी लाई जाएगी। विकास कार्यो में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।- इंद्रा सैनी,चेयरमैन