बुलंदशहर। बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी और एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब छात्र-छात्रा 25 अगस्त तक पंजीकरण कर सकेंगे जबकि अभी तक पंजीकरण के लिए 18 अगस्त तक का समय दिया था।
शिकारपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. बीके सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी और एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने की प्रक्रिया काफी दिनों से चल रही है। सीसीएसयू की ओर से इसके लिए 18 अगस्त तक का समय दिया था। इसे अब बढ़ाकर 25 अगस्त तक कर दिया गया है।