फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब चेहरे का सत्यापन और ओटीपी के बाद ही मिलेगा पोषाहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण की व्यवस्था में बदलाव लागू कर दिया गया है। अब लाभार्थियों को पोषाहार केवल चेहरे के सत्यापन (फेस ऑथेंटिकेशन) और मोबाइल पर ओटीपी मिलने के बाद ही दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के स्मार्टफोन एप अपलोड किया गया है। अब तक पोषाहार वितरण में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रहीं। कई मामलों में लाभार्थी की अनुपस्थिति में भी पोषाहार वितरण दर्ज कर दिया जाता रहा। नई डिजिटल व्यवस्था लागू होने से इन गड़बड़ियों पर रोक लगाने और पारदर्शिता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। बाल विकास एवं पोषाहार विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया कि यह नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से पोषाहार वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और वास्तविक लाभार्थियों तक ही योजना का लाभ पहुंच सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें