फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगी चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगी चीनी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर है। अक्तूबर माह से प्रत्येक अंत्योदय कार्ड धारक को एक किलो चीनी का वितरण किया जाएगा। फिलहाल शासन द्वारा चीनी का मूल्य तय नहीं होने के कारण वितरण में देरी हो सकती है। आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग ने प्रदेश के सभी सहकारी चीनी मिल संघ को संबंधित जिलों में चीनी उपलब्ध कराने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। शासन के इस निर्णय से जिले के 26 हजार से अधिक अंत्योदय कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान निशुल्क खाद्यान्न वितरण करवाने के बाद अब शासन ने गरीबों की मदद के लिए एक और पहल की है। शासन ने अंत्योदय कार्ड धारकों को एक किलो चीनी प्रतिमाह देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में खाद्य तथा रसद विभाग के आयुक्त मनीष चौहान ने पत्र जारी कर दिया गया है। आयुक्त का पत्र मिलने पर जनपद की सभी तहसीलों में चीनी वितरण के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयुक्त द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार अंत्योदय परिवारों को एक किलो चीनी प्रति परिवार प्रतिमाह दी जाएगी। साथ ही सितंबर माह में चीनी उठान करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अक्तूबर माह से वितरण शुरू हो सके। फिलहाल शासन ने अभी तक उपभोक्ताओं को चीनी के लिए कितना भुगतान करना होगा, यह तय नहीं किया है। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि जिले में करीब 26 हजार 402 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। शासन के निर्देश पर चीनी वितरण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं है। शासन द्वारा चीनी का मूल्य निर्धारित करने पर जनपद में चीनी का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें