फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब बिना ओटीपी 6.50 लाख उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा घरेलू गैस सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के क्रम में अब 6.50 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिना ओटीपी नंबर बताए गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। पेट्रोलियम कंपनियों के इस सख्त निर्णय से घरेलू गैस कनेक्शन धारकों का सिरदर्द बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न पेट्रो कंपनियों की 90 एजेंसियां संचालित हैं। इनसे 6.50 लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इनमें से 3.85 लाख से अधिक उपभोक्ता उज्ज्वला योजना से संबंधित हैं। अभी तक गैस सिलिंडर की डिलीवरी बुकिंग कराने पर मिल जाती थी लेकिन पिछले दिनों पेट्रो कंपनियों ने सिलिंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए ओटीपी की शुरूआत की थी। इसका अभी तक सही तरीके से पालन नहीं हो रहा था लेकिन अब पेट्रो कंपनियों की ओर से इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत अब बुकिंग कराने वाले असली उपभोक्ता को ही सिलेंडर की डिलीवरी मिलेगी। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद एजेंसी कर्मचारी अपनी मर्जी के बुक सिलेंडर को किसी अन्य उपभोक्ता को नहीं दे पाएंगे।
गैस एजेंसी संचालकों की मांग है कि नई व्यवस्था को पूरी तरह से लागू करने में और समय दिया जाए, ताकि लोगों को भी इसकी आदत हो और वेंडर्स भी कार्यप्रणाली को सही से समझ लें। उपभोक्ता राकेश व चंद्रप्रकाश का कहना है कि यह इस नई व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान हैं। बिना ओटीपी सिलिंडर नहीं मिल रहा। जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह का कहना है कि यह व्यवस्था पेट्रो कंपनियों की ओर से जारी की गई है। इसका सभी को पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें