पहासू में कीटनाशक दुकान का निरीक्षण करती जिला कृषि रक्षा अधिकारी। स्रोत: विभाग
बुलंदशहर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश वर्मा ने शनिवार को पहासू क्षेत्र में कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर व अन्य जरूरी कागज न मिलने पर चार पेस्टीसाइड विक्रेताओं को नोटिस जारी किया।
साथ ही 12 कीटनाशक दवाओं के नमूने भी लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। अर्चना प्रकाश वर्मा ने बताया कि स्टॉक रजिस्टर न मिलने व अन्य कमियां पाए जाने पर पहासू स्थित जनता खाद भंडार, नंबरदार खाद भंडार, मीणा खाद-बीज भंडार और दुर्गा एग्रो एजेंसीज को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का सही जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।