फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चार पेस्टीसाइड विक्रेताओं को नोटिस जारी, 12 लिए गए नमूने

विज्ञापन
पहासू में कीटनाशक दुकान का निरीक्षण करती जिला कृ​षि रक्षा अ​धिकारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश वर्मा ने शनिवार को पहासू क्षेत्र में कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर व अन्य जरूरी कागज न मिलने पर चार पेस्टीसाइड विक्रेताओं को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

साथ ही 12 कीटनाशक दवाओं के नमूने भी लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। अर्चना प्रकाश वर्मा ने बताया कि स्टॉक रजिस्टर न मिलने व अन्य कमियां पाए जाने पर पहासू स्थित जनता खाद भंडार, नंबरदार खाद भंडार, मीणा खाद-बीज भंडार और दुर्गा एग्रो एजेंसीज को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का सही जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें