फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी: बैंक में डाला ताला, मैनेजर को बनाया बंधक

Tue, 20 Dec 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
नोटबंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पीएनबी की दौलतपुर कलां शाखा में ग्रामीणों ने प्रबंधक पर रसूखदारों को करेंसी देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। फिर शाखा प्रबंधक को बंधक बनाकर बैंक में ताला डाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रबंधक को किसी तरह मुक्त कराया। इस दौरान करीब पांच घंटे तक बैंक पर ताला लटका रहा।

सोमवार सुबह करीब चार बजे से बैंक के बाहर बैठे लोगों ने दौलतपुर कला की पीएनबी शाखा में ताला जड़ दिया। गुस्साई भीड़ ने बैंक मैनेजर को बंधक बनाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक में कई दिन से कैश नहीं दिया जा रहा है जबकि रसूखदार लोगों के फोन करने पर ही प्रबंधक कैश दे दे रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को ग्रामीण कैश लेने बैंक में पहुंचे तो पता चला कि कैश नहीं है। इसी से खफा ग्रामीणों का सब्र टूट गया। ग्रामीणों का आरोप है कि मैनेजर 20 फीसदी कमीशन पर नोट बदल रहे हैं। जिसमे बंैक मित्र, बंैक कर्मचारी, बंैक दलाल शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बैंक की करेंसी क्षमता 10 लाख है। मात्र 8 लाख रुपये रोज बांटे जा रहे हैं।

ग्राहकों का कहना है कि चंदियाना, वसई, मवई के रसूखदार लोगों को बैंक  ऑफ टाइम देखा गया है। बैक मैनेजर एके सैन गुप्ता ने बताया कि यह निराधार है। जनता का पैसा जनता को ही दिया जा रहा है। लेकिन बैंक पर ताला जड़ने की बात पर मैनेजर चुप हो गए। 

जीतु, पुष्पेंद्र, राजु, ममता, रानी, सायरा, रूखसाना, रामेश्वर  रामू, शाहिद, आसिफ, सलमान, पीतम, प्रवेश, अंकित, चमन, पिन्टु, रहीसउददीन, दीपक, राजकुमार, रोहताश  और देवेन्द्र आदि थे।

कैश न मिलने पर पीएनबी का गेट तोड़कर घुसी भीड़
कस्बा स्थित पीएनबी में कैश खत्म होने की जानकारी मिलने पर कतार में खड़ी भीड़ का गुस्सा फूट गया। गुस्साए ग्राहक बैंक का मेन गेट तोड़कर अंदर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आक्रोश देख कर्मचारियों ने इमरजेंसी सायरन बजा दिया, जिससे पुलिस पहुंच गई और बड़ी घटना टल गई।


कस्बा स्थित पीएनबी बैंक पर सुबह से ही लोग लाइन में खड़े थे। दोपहर दो बजे के बाद बैंक कर्मियों ने कैश खत्म होने की जानकारी जैसे ही नोटिस बोर्ड पर लगाई ग्राहकों का गुस्सा भड़क गया। बैंक मैनेजर ने मेन गेट बंद करा दिया। इसके बाद गुस्साए लोग गेट तोड़ कर अंदर दाखिल हो गए। भीड़ का गुस्सा देख बैंक कर्मियों के हाथ पांव फूल गए।

इसी बीच, बैंक कर्मियों ने इमरजेंसी सायरन बजा दिया, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को शांत कराकर बैंक से बाहर निकाला, जिससे बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक अशोक निगम ने बताया कि सोमवार को कैश कम आया था। दो बजे तक कैश बांटा गया। इसके बाद कैश खत्म होने पर लोगों को इसके बारे में बताया गया। मंगलवार को कैश आने पर फिर वितरण किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें