फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से युद्ध नहीं, बात होनी चाहिए: वीके सिंह

Wed, 13 Jul 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गुलावठी
विज्ञापन
बराल गांव में आयोजित सभा में जनरल वीके सिंह को तलवार भेंट करते हुए ग्रामवासी। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से युद्ध नहीं बातचीत होनी चाहिए। युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर भाजपा के एजेंडे में है, मगर कब बनेगा यह नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन


बुधवार को गुलावठी के गांवों में जनसभा से पूर्व वीके सिंह ने भाजपा कार्यकर्ता अनिमेश अगस्तीन के आवास पर प्रेस कान्फ्रेंस में यह बातें कहीं। वीके सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में सबसे मजबूत विकल्प है।

पाकिस्तान में भारतीय बंदियों के विषय में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बंदियों की रिहाई की प्रक्रिया जारी है। मुस्लिम प्रचारक जाकिर नाईक के बारे में वीके सिंह ने कहा कि जाकिर नाईक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, जांच चल रही है।
विज्ञापन


जम्मू- कश्मीर के मौजूदा हालात पर उन्होंने कहा कि मामले पर गृह मंत्रालय लगातार नजर बनाए हुए है। राज बब्बर के उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर उन्होंने इसे कांग्रेस का अंदरूनी मामला बताते हुए प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।

वीके सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए देशभक्तों के स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गुलावठी आगमन पर वीके सिंह का भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, सांसद प्रवास कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रताप सिंह, विधायक बिमला सोलंकी, देवेंद्र सोलंकी, भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह खटाना, रमेश चंद जैन, अनिल सिंहल, संजीव तेवतिया, राजेश अग्रवाल, सुंदरपाल तेवतिया, अशोक बिधूड़ी, राजीव सैनी, प्रिंस तेवतिया, अजय कंसल, शौर्य चक्र विजेता स्वरूप सिंह, सुनील कुमार, विनोद कुमार ने स्वागत किया।

‘प्रधानमंत्री ने विश्व में बढ़ाया भारत का गौरव’
बराल और भटौना गांव में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि दो वर्ष में मोदी सरकार ने जितना विकास कार्य किया है, उतना पिछली सरकारों के कार्यकाल में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है।

केंद्र सरकार ने बेरोजगारी दूर करने के लिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चालू की हैं। स्टार्टअप योजना में आसानी से बैंक ऋण उपलब्ध हो जाता है। कमजोर वर्ग और किसानों के लिए योजनाएं चालू की गई हैं।

वीके सिंह ने फौजी के परिवार को दी सांत्वना
कैंसर से मृत फौजी बिजेंद्र सिंह पुत्र नेतराम सिंह के आवास पर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने उनके परिवार को सांत्वना दी। बता दें कि गौतमबुद्धनगर के ग्राम आकलपुर निवासी चार राजपूताना राइफल में तैनात सिपाही बिजेंद्र सिंह पुत्र की 10 जुलाई को दिल्ली के आरआर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बिजेंद्र सिंह कैंसर से पीड़ित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें