फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 ब्लॉकों में नामांकन आज

Thu, 04 Feb 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मददेनजर शुक्रवार को सभी 16 विकास खंड मुख्यालयों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


चुनाव में 554 महिला बीडीसी भी मतदान करेंगी। उधर, राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन, मतदान और मतगणना के लिए ब्लाकवार 16 स्थान चिह्नित किए हैं। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ब्लाक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना एक फरवरी को जारी कर चुकी हैं। शुक्रवार को विकास खंड मुख्यालयों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसी दिन तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी।

छह फरवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। 07 फरवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान के उपरांत मतगणना होगी। सात फरवरी को परिणाम आने के बाद ब्लाक प्रमुखों की ताजपोशी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


आज आएंगे प्रेक्षक
शुक्रवार को निर्वाचन आयोग की ओर से प्रेक्षक राधेश्याम मिश्रा बुलंदशहर पहुंच जाएंगे। वह चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। प्रेक्षक ने समीक्षा के लिए अफसरों की मीटिंग कॉल कर ली है।
विज्ञापन


1334 बीडीसी करेंगे वोट की चोट
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सात फरवरी को 1334 बीडीसी वोटिंग करेंगे। इनमें 554 महिला बीडीसी और 780 पुरुष बीडीसी मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

नामांकन की प्रक्रिया ब्लाक मुख्यालयों पर होगी। सात फरवरी को मतदान और मतगणना अन्य 16 स्थानों पर की जाएगी। मतदान मतगणना के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। -कौशल कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें