फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन एक से

Mon, 28 Dec 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्याशी डीएम कोर्ट में अपना नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


अध्यक्ष जिला पंचायत के निर्वाचन की सार्वजनिक सूचना  अठारह दिसंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी की जा चुकी है। निर्वाचन के लिए नामांकन एक जनवरी 2016 सुबह 11 से शाम तीन बजे तक न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कलक्ट्रेट में किया जाएगा।

निर्वाचन के लिए अनारक्षित वर्ग के नामांकन पत्र की राशि 1500 रुपये, आरक्षित वर्ग 750 रुपये नकद जमा कर जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार जमानत की धनराशि अनारक्षित वर्ग 10 हजार, आरक्षित वर्ग 5 हजार रुपये निर्धारित की गई है। यह राशि ट्रेजरी चालान द्वारा जमा किए जाएंगे।

एक उम्मीदवार चार सेट में नामांकन पत्र प्रस्तुत करेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच एक जनवरी को तीन बजे से की जाएगी।

उम्मीदवार 04 जनवरी 2016 को सुबह 11 से तीन बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 7 जनवरी 2016 को सुबह 11 से तीन बजे तक कराया जाएगा। मतगणना सात जनवरी को तीन बजे बाद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


चुनाव को लेकर सिक्योरिटी प्लान बना लिया गया है। डिप्टी निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि नामांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक जनवरी को नामांकन शुरू हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें