फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: द्वितीय बरन फुटबाल कप में नोएडा एफसी और उत्तर यूनाइटेड ने जीते खिताब

विज्ञापन
द्वितीय बरन फुटबॉल कप में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि शाह
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर में सोमवार को द्वितीय बरन फुटबाल कप का आयोजन किया गया। अंडर-15 वर्ग के फाइनल मुकाबले में नोएडा फुटबाल क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तर यूनाइटेड फुटबाल क्लब बुलंदशहर ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-15 और सीनियर वर्ग की टीमों ने हिस्सा लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। अंडर-15 वर्ग में डीपीएस बुलंदशहर की टीम उपविजेता रही। सीनियर वर्ग में गंगा यूनाइटेड की टीम को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा।
मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष शाह फैसल रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्रीकांत शर्मा और जिला खेल अधिकारी नूर हसन रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शाह फैसल ने कहा कि फुटबाल जैसी खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें