फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत की कीमत जान देकर चुकाई: चश्मे की दुकान पर काम करती थी अंजील, पर न पहचान सकी राहुल की असलियत

Tue, 20 Oct 2026 08:26 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, छतारी

सार

हेम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी अंजली (22) जनपद गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित कमरे पर किराये पर रहती थी। वहीं, गाजियाबाद में लेंस कार्ट कंपनी में नौकरी करती थी। अंजली की दोस्ती अलीगढ़ जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित गांव चपौटा निवासी राहुल के साथ हो गई थी। 
विज्ञापन
मृतक अंजली और गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित छतारी थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी अंजली से प्रेमी राहुल ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके चलते वह मानसिक अवसाद में रहने लगी। उसने नोएडा स्थित कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अंजली के पिता ने मामले में राहुल पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नोएडा सेक्टर 39 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

 

Trending Videos

लेंसकार्ट कंपनी में काम करती थी अंजली
छतारी थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी हेम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी अंजली (22) जनपद गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित कमरे पर किराये पर रहती थी। वहीं, गाजियाबाद में लेंसकार्ट कंपनी में नौकरी करती थी। अंजली की दोस्ती अलीगढ़ जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित गांव चपौटा निवासी राहुल के साथ हो गई। राहुल नोएडा के सेक्टर 39 स्थित छलैरा गांव में बने कमरे में किराये पर रहता था।

दोस्ती प्यार में बदली
दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई और राहुल ने अंजली से शादी करने की बात कही। कुछ दिन पहले राहुल ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात पर अंजली परेशान रहने लगी। राहुल का कहना था कि उसकी शादी कहीं अन्य जगह तय हो गई। इसी बात को लेकर 17 अक्तूबर की रात को अंजली राहुल के कमरे पर गई थी। जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। वहां परेशान होकर अंजली ने बाथरूम में जाकर पानी के पाइप में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

नोएडा पुलिस ने किया राहुल को गिरफ्तार
यह देख आरोपी वहां से भाग गया। वहीं, सूचना पर पहुंची नोएडा पुलिस ने जांच-पड़ताल की और मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद रविवार रात को पोस्टमार्टम जांच के बाद शव गांव लेकर आए और सोमवार को अंजली का अंतिम संस्कार किया गया। हेम सिंह का कहना है कि नोएडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
युवती की मौत के मामले में परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इसमें नोएडा के सेक्टर -39 थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच भी नोएडा पुलिस कर रही है। - मधुप कुमार सिंह, सीओ डिबाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें