एक प्राइवेट मोबाइल नेटवर्क कंपनी के ठेकेदारों ने नहर के नीचे से अंडरग्राउंड फाइबर केबल बिछा दी। लाइन बिछाने के बाद फजीहत हुई तो विभागीय अफसरों ने काम रुकवा दिया। बिना अनुमति काम करने पर प्राइवेट मोबाइल नेटवर्क कंपनी पर कार्रवाई की जगह विभागीय अफसरों ने एनओसी जारी कर दी।
एक बड़ी प्राइवेट मोबाइल नेटवर्क कंपनी द्वारा बेहतर इंटरनेट सेवाएं देने के लिए फाइबर केबल बिछाने का काम किया जा रहा है। मोबाइल नेटवर्क कंपनी के ठेकेदारों द्वारा सिंचाई विभाग से बिना कोई अनुमति लिए वलीपुरा नहर के पास अंडर ग्राउंड लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया।
जैसे ही इसका पता जिले के वरिष्ठ अफसरों को लगा तो सिंचाई विभाग के अफसर तलब कर लिए गए। बिना अनुमति काम करने पर प्राइवेट मोबाइल नेटवर्क कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जगह एक्सईएन द्वारा एनओसी जारी कर दी गई।