फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सीएचसी पर नहीं एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा, मरीज परेशान

विज्ञापन
डिबाई में बंद एक्सरे कक्ष। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति बदतर है। 13 में से नौ केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड मशीन, पांच पर एक्सरे मशीन और 11 सीएचसी पर ईसीजी की मशीन नहीं है। यहां पहुंचने वाले सैकड़ों मरीजों को सुविधाओं के अभाव में लौटना पड़ता है। जिन सीएचसी पर उपकरण उपलब्ध हैं, वहां विशेषज्ञ तैनात नहीं हैं। बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की पड़ताल में स्वास्थ्य विभाग खुद ही बीमार दिखा।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा जा रहा जिला अस्पताल
अनूपशहर, अगौता, पहासू, दानपुर, डिबाई, शिकारपुर, जहांगीराबाद, स्याना, बीबीनगर, गुलावठी, लखावटी, ऊंचागांव व मुनी में सीएचसी संचालित हैं। इनमें लखावटी, बीबीनगर, शिकारपुर, स्याना, ऊंचागांव, जहांगीराबाद, मुनी, डिबाई एवं पहासू में अल्ट्रासाउंड की मशीन नहीं है। लखावटी पर अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीज मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से पेट में दर्द है। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड लिखा लेकिन यहां पर मशीन नहीं होने के कारण मना कर दिया गया। जहांगीराबाद में रामवती, अनीता ने बताया कि वह गर्भवती हैं। जिला अस्पताल में जाकर अल्ट्रासाउंड कराएंगे।


एक्सरे की नहीं मिल रही सुविधा
जिले के 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सभी पर एक्सरे की मशीन लगी हुई हैं। लेकिन लखावटी, जहांगीराबाद, मुनी, डिबाई, दानपुर में एक्सरे की सुविधा का मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा। शिकारपुर में एक्सरे मशीन खराब पड़ी हुई है जबकि अन्य केंद्रों पर विशेषज्ञ तैनात नहीं हैं। लखावटी सीएचसी पर मरीज जाहिद ने बताया कि एक युवक से झगड़े में वह घायल हो गए थे। यहां से उन्हें एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। शिकारपुर में अशोक कुमार ने बताया हड्डी टूटने पर अस्पताल में गया। यहां पर मशीन खराब बताकर जिला अस्पताल जाने के लिए बोला है। वहीं, स्याना में सप्ताह में तीन दिन, ऊंचागांव में दो दिन एक्सरे किए जाते हैं। शेष दिन यहां पर मरीज परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

ईसीजी मशीन सिर्फ दो जगह, वह भी बंद
जिले के 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सिर्फ दो केंद्रों पर ईसीजी मशीन रखी हुई हैं। शिकारपुर और ऊंचागांव में टेक्नीशियन न होने की वजह से ईसीजी की सुविधा का मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा। जबकि, अन्य जगह ईसीजी की मशीन नहीं हैं। जिला अस्पताल में अनूपशहर से आए रामप्रकाश और स्याना आए सोहनलाल ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत पर चिकित्सक ने ईसीजी कराने की सलाह दी। सीएचसी पर सुविधा नहीं होने पर जिला अस्पताल आया, लेकिन यहां पर भी सुविधा नहीं मिला। जिला अस्पताल में ईसीजी मशीन है, लेकिन विशेषज्ञ नहीं होने के कारण मरीजों को दिक्कत हो रही है।
सुबह 11 बजे तक ही मिलता है पैथोलॉजी की सुविधा
सभी सीएचसी पर पैथोलॉजी की सुविधा उपलब्ध है लेकिन मरीजों को सुबह 11 बजे तक सैंपल देने के लिए भागदौड़ करनी पड़ती है। इसके बाद आने वाले मरीजों को दूसरे दिन बुलाया जाता है। जबकि लखावटी सीएचसी पर कभी-कभी हेल्थ एटीएम का संचालन होता है तो डिबाई में संचालन बंद है। मुनी स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ एटीएम नहीं हैं।
जिले में विशेषज्ञ की कमी चल रही है। इसके लिए शासन से पत्राचार किया जा चुका है। जहां पर मशीनें उपलब्ध नहीं हैं, वहां पर जल्द मशीनें उपलब्ध कराने का प्रयास है। यदि कहीं पर मशीन खराब हैं तो उसे जल्द सही करवा दिया जाएगा। - डॉ. मंजू अग्रवाल, कार्यवाहक सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें