फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नामांकन नहीं, 61 पर्चे बिके

Thu, 19 Jan 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा के मददेनजर नामांकन के दूसरे दिन भाजपा, बसपा, सपा, शिवसेना, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी  और निर्दलीय 30 उम्मीदवारों ने 61 नामांकन सेट खरीदे। दूसरे दिन भी नामांकन का खाता नहीं खुल सका। दो दिनों में 53 उम्मीदवारों के नाम से 91 नामांकन सेट खरीदे जा चुके हैं।

सिकंदराबाद से सपा के उम्मीदवार अब्दुल रब और बसपा के हाजी मौ. इमरान ने पर्चा खरीदा। खुर्जा से भाजपा के राजेंद्र सिंह खटीक, बसपा के अर्जुन सिंह और कांग्रेस के बंसी पहाड़िया (सिटिंग विधायक) ने नामांकन सेट खरीदे। स्याना विधानसभा सीट के लिए बसपा के दिलनवाज खां (सिटिंग विधायक) ने नामांकन सेट लिया।
विज्ञापन


डिबाई से सपा के हरीश कुमार और शिकारपुर से बसपा के मुकुल उपाध्याय ने नामांकन सेट खरीदे। सदर सीट से सपा के हाजी अख्तर ने भी नामांकन सैट प्राप्त किए। कुल मिलाकर सिकंदराबाद से चार प्रत्याशिया  ने छह सैट, खुर्जा से चार प्रत्याशियों ने 13 सेट, डिबाई से तीन कंडीडेट ने चार सेट,
विज्ञापन


शिकारपुर से तीन उम्मीदवारों ने सात सेट, बुलंदशहर से चार उम्मीदवारों ने चार सेट, स्याना से पांच कंडीडेटस ने 11 सेट और अनूपशहर से आठ उम्मीदवारों ने 16 नामांकन सैट खरीदे। नामांकन स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरओ  ने नामांकन सेटों का वितरण किया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें