नगर के वार्ड नंबर 19 में पांच साल से पानी की पाइप लाइन नहीं बिछ पाई है। इसके चलते लोग पेयजल की समस्या से परेशान हैं। कॉलोनी में सफाई कर्मी का कभी-कभार ही दर्शन होते हर दिन नहीं आने से कूडे़-गंदगी के ढेर लगे हैं। अधिकांश गलियां कच्ची पड़ी हैं। कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें भी खराब नजर आईं।
नगर स्थित वार्ड नंबर 19 में सराय फैजबक्श, बड़ी होली, छत्ता देवीदास और चौहट्टा इलाका आता है। सोमवार को वार्ड की लाइव रिपोर्ट के दौरान कई स्थानों पर कूड़े-गंदगी के ढेर मिले। इसके अलावा पांच साल के कार्यकाल वार्ड में पानी की पाइप लाइन तक नहीं बिछी, जिसके चलते लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं।
वार्ड में अधिकांश गलियाें को सभासद ने डूडा के माध्यम से पास कराया है। कॉलोनी में कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब मिली।