फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे पार्किंग पर शुल्क नहीं

Thu, 30 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो घंटे वाहन पार्किंग का शुल्क वाहन स्वामियों को नहीं चुकाना होगा। बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर नगर पालिका पार्किंग स्थल की व्यवस्था में जुट गया है। पार्किंग की व्यवस्था होने के बाद रोड साइड वाहन खड़ा पाया गया तो चालान की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि शहर में ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या बन गया है। अंसारी रोड, चौक बाजार, सिविल लाइन, दिल्ली रोड, डीएम रोड, लल्ला बाबू रोड, ईदगाह रोड, खुर्जा रोड, मोतीबाग रोड और काला आम चौराहे पर आए दिन जाम लगा रहता है।

जाम रोड साइड बेतरतीब वाहनों की पार्किंग के कारण लगता है। इसी से निपटने के लिए नगर में पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। पार्किंग में दो घंटे तक वाहनों को मुफ्त पार्क किया जा सकेगा। दो घंटे बाद वाहन स्वामियोें से पार्किंग का मामूली शुल्क वसूला जाएगा। डीएम ने इस संबंध में एसएसपी से भी फोन पर वार्ता की है।
विज्ञापन


नो एंट्री और वन-वे से हटाएंगे जाम
शहर को जाम से मुक्त करने के लिए यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर सुबह आठ से शाम आठ बजे तक कॉमर्शियल वाहनों की नो एंट्री लगाई है। इसके अलावा कई मार्गों को वन-वे किया गया है। साथ ही पुलिस ने कई स्थानों को पार्किंग के लिए चिन्हित भी किया है।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि आए दिन शहर में लग रहे जाम से निपटने के लिए प्लान बनाया गया है। जिसके तहत स्याना अड्डा से डिप्टीगंज रोड पर नगर में प्रवेश करने वाले भारी व कॉमर्शियल वाहनों का प्रवेश सुबह आठ से शाम आठ बजे तक बंद रहेगा। इन वाहनों को शिकारपुर तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

इसमें धमैड़ा तिराहा से डिप्टीगंज की तरफ आने वाले भारी वाहन भी शामिल हैं। इन वाहनों को स्याना अड्डे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। भूड़ चौराहे से कालाआम की तरफ आने वाले कॉमर्शियल वाहनों को सुबह आठ से शाम आठ बजे तक खुर्जा रोड व डीएवी फ्लाईओवर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

कालाआम से स्याना अड्डे की तरफ जाने वाले कॉमर्शियल वाहनों को सुबह आठ से शाम आठ बजे तक डीएवी फ्लाईओवर की तरफ वाया कलेक्ट्रेट तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा अंसारी चौक से अंबर सिनेमा रोड-डिप्टीगंज चौराहे की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहन व ई-रिक्शा को अंसारी चौक से अंबर सिनेमा की तरफ सुबह आठ से शाम आठ तक वन-वे होने के कारण प्रवेश नहीं मिलेगा।

इव वाहनों को कालाआम की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जो वाया कालाआम-मोतीबाग होते हुए डिप्टीगंज की ओर जाएंगे। एसपी सिटी ने बताया कि अंसारी चौक व आसपास स्थित मार्केट में जाने वाले चार पहिया वाहनों के लिए पुरानी जेल के खाली पड़े मैदान में पार्किंग निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें