फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ऊंचीकूद में नितिन व 200 मीटर दौड़ में प्रतीक राज अव्वल

विज्ञापन
गुलावठी के मॉडर्न एकेडमी करीमपुर बनबोई में लम्बी कूद में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोतः संस्थान
विज्ञापन
गुलावठी। मॉडर्न एकेडमी करीमपुर बनबोई में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक वीपी सिंह व प्रधानाचार्य एडी लाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य एडी लाल ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित ऊंचीकूद में नितिन कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रतीक राज ने पहला व 100 मीटर दौड़ में नैतिक ने पहला स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रबंधक वीपी सिंह ने कहा कि खेलों को ईमानदारी व खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। विशिष्ट अतिथि सुधा सिंह ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त नहीं कर सके, वह निराश न हों। पुनः परिश्रम करें तथा उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पवन कुमार प्रधानाचार्य, लोकेश कुमार, मुजफ्फर आफाक, अर्षित तेवतिया, मयंक सक्सैना, रवि कुमार, नितिन तेवतिया, मधुबाला, रागिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें